बाबई: जावली में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने महिला के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला मंजा बाई पति बसंत कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी बबलू,रितिक और निशा तीनों ने फरियादी महिला से ग्राम जावली में उसके घर के सामने उससे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।