बहराइच: रामगांव थाना क्षेत्र में डीएम की अनुमति से भूमि से खोदा गया भ्रूण, रेप के मामले में आरोपी जिला कारागार में है निरूद्ध
रामगांव थाने के एक गांव में एक किशोरी से गांव के ही युवक ने रेप किया था। युवती के गर्भवती होने पर परिजनों को भनक लगी। भ्रूण को दफनाने के बाद रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने डीएनए मिलान को डीएम की अनुमति लेकर मंगलवार को दफन भ्रूण भूमि से खुदवाया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि डीएनए मिलान को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई।