बहराइच: मछियाही चौराहे के पास चोरों ने की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो हुआ वायरल
बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलवरिया चौकी के पास मछियाही चौराहे पर चोरों ने स्कूल और दो दुकानों पर धावा बोल दिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोरों को आसानी से पहचाना जा सकता है। हैरानी की बात है कि चिलवरिया चौकी से चंद दूरी पर हुई इस वारदात के बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जांच जारी।