बहराइच: बहराइच जिले में मंगेतर की प्रताड़ना से तंग युवती ने लगाई फांसी, मामला दर्ज किया गया
बहराइच जिले कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव ने मंगेतर की प्रताड़ना से तंग युवती ने दो सप्ताह पूर्व फांसी लगाकर जान दी थी। परिजनों की तहरीर पर युवक पर आत्महत्या को उकसाने का मुदमा दर्ज किया गया है। युवक शादी तय होने के बाद युवती से बातचीत करता था इस दौरान उसने शादी की एवज में चार बीघे खेत की डिमांड कर दी थी। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर, जाच जारी है।