बहराइच: जनपद को प्राप्त 53126 बैग यूरिया उर्वरक सहकारी समितियों को भेजने का कार्य प्रारंभ, जिला कृषि अधिकारी ने दी जानकारी
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक के बैनर तले किसानों ने जहां धरना स्थल पर उर्वरक की उपलब्धता को लेकर प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर मंगलवार शाम को जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद को 53126 बाग यूरिया उर्वरक चिलवरिया रैक पवाइंट से प्राप्त हुई है। जिला कृषि अधिकारी डा. सूबेदार यादव ने कृषकों को आश्वस्त किया है कि जनपद मे उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी।