सुजानगढ़: आदित्य पुजारी बने भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री, जिले से एकमात्र नेतृत्व
सुजानगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ के निर्देश पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने गुरुवार को नए पदाधिकारियों की घोषणा की। चूरू जिले से सालासर निवासी आदित्य पुजारी को भाजयुमो प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। पुजारी ने कहा कि वे मोर्चे को मजबूत कर नए सदस्य जोड़ने का काम करेंगे।