पिछोर: पिछोर नगर के मोती सागर तालाब में फैली जलकुंभी, सफाई के लिए उतरी युवा टीम
पिछोर नगर में स्थित प्रसिद्ध टेकरी सरकार मंदिर के समीप स्थित ऐतिहासिक मोती सागर तालाब इन दिनों जलकुंभी की चपेट में है। जिससे तालाब का प्राकृतिक सौंदर्य खत्म होता जा रहा है।जलकुंभी हटाने के लिए पिछोर की युवा टीम ने सराहनीय पहल करते हुए मोर्चा संभाल लिया है। आज गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे से युवा टीम द्वारा तालाब से जलकुंभी हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया