गिरिडीह: लोन का पैसा लेकर फरार वारंटी गिरफ्तार, बोकारो पुलिस ने सिविल कोर्ट में किया पेश
नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को 1 बजे लोन का पैसा नहीं चुकाने के बाद फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर सिविल कोर्ट में पेश किया। जहां से ट्रांजिट डिमांड पर इसे बोकारो ले गई। गिरफ्तारी के बाद इसका मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में करवाया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे बोकारो कोर्ट ले जाया गया।