गिरिडीह: शहर के बोडो में गोदाम में भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
बोडो स्थित एक गोदाम में बुधवार पहले सुबह भीषण आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद करीब साढ़े 8 बजे सुबह आग पर काबू पाया जा सका। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाया गया।आग तेजी से गोदाम में फैलती गई और धीरे-धीरे भीषण रूप ले लिया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। यह गोदाम आबादी से थोड़ा हटकर है।इस वजह से आसपास किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।।