गिरिडीह: योगीटांड निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में सदर अस्पताल में मौत
योगीटांड निवासी महिला हेमंती देवी की मौत मंगलवार रात 8 बजे संदेहास्पद स्थिति में सदर अस्पताल में हो गई। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए इसके शव को परिजन रात में घर ले गए। बालचंद भुईयां की पत्नी हेमंती देवी शाम के वक्त परिवार के साथ मिलकर चना भूंज कर खा रही थी।जिसके बाद अचानक यह गिर के बेहोश हो गई और मुंह से झांक आने लगा। चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया।