गिरिडीह: एनएसयूआई टीम ने गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनुज कुमार से मुलाकात की, कई विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया
एनएसयूआई टीम ने मंगलवार को 12 बजे गिरिडीह कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर अनुज कुमार से मुलाकात की और उन्हें कई विद्यार्थियो की कई समस्याओं से अवगत कराया। शिक्षक की कमी से और कॉलेज प्रशासन व यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रही है। जिसके कारण काफी खराब रिजल्ट हो रहा है।