महूकलां परिक्षेत्र में बिराजमान सभी सरदारों को सूचित किया जाता है कि श्री राजपूत सभा महूकलां की पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने पर नवीनतम कार्यकारिणी का चुनाव रविवार दिनांक 27 सितंबर 2026 को पूर्व सरपंच साहब श्रीमान कीर्तन चंद जादौन जी के निज निवास पर निर्वाचन अधिकारी समाज के वरिष्ठजन श्री कीर्तन चंद जी की अध्यक्षता में पूर्व अध्यक्ष श्री इंदर सिंह नरूका,व.उ. श्री मूल सिंह जी छाबा जितेन्द्र सिंह (जीतू बना)व राजेश सिंह
जी अध्यापक की देख-रेख में किया जायेगा। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष, महामंत्री,सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,उपाध्यक्ष वअन्य पदों के लिए निर्वाचन किया जायेगा। सर्व सम्मति नहीं बनने पर मतदान द्वारा चुनाव कराया जायेगा अतः सभी महूकलां परिक्षेत्र में निवासरत सरदार दोपहर 3:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में श्री कीर्तन चंद जी के निवास पर पधारकर अपने समाज को साथ लेकर चलने वाले कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति का चयन करें।
आज्ञा से
निर्वतमान अध्यक्ष एवं महामंत्री
श्री राजपूत सभा महूकलां एवं समस्त कार्यकारिणी