पूर्व विधायक नीरज शर्मा के परिवार में छठ महापर्व की धूम, पुत्रवधुओं ने ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू किया व्रत...
अंकिता शर्मा और पायल शर्मा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की छठ पूजा की शुरुआत, फरीदाबादवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत श्रद्धा और उल्लास के साथ हो गई है। फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र से पूर्व विधायक नीरज शर्मा के परिवार में भी छठ महापर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। उनकी पुत्रवधू अंकिता शर्मा और पायल शर्मा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ‘नहाय-खाय’ की रस्म निभाते हुए चार दिवसीय छठ व्रत की शुरुआत की।
पारंपरिक विधि-विधान से तैयार किया प्रसाद
छठ महापर्व के पहले दिन अंकिता शर्मा और पायल शर्मा ने सुबह स्नान कर पूरी श्रद्धा और सात्विकता के साथ पूजा की तैयारियां कीं। इस दौरान पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार सेंधा नमक, शुद्ध घी, चने की दाल, लौकी की सब्जी और चावल का प्रसाद तैयार किया गया। इसके बाद छठी मैया और भगवान सूर्य को भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई।
परिवार के सदस्यों ने मिलकर मनाया पर्व
इस अवसर पर पूर्व विधायक नीरज शर्मा के परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर छठ महापर्व की खुशियां साझा कीं। घर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आस्था एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अंकिता शर्मा और पायल शर्मा ने फरीदाबादवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा केवल एक व्रत नहीं, बल्कि प्रकृति, स्वच्छता, सूर्य उपासना और परिवार की सुख-समृद्धि के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक है।
उन्होंने छठी मैया से समस्त फरीदाबादवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और तरक्की की कामना की।
खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत
बता दें कि छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। पहले दिन ‘नहाय-खाय’ के साथ इसकी शुरुआत होती है, जबकि दूसरे दिन ‘खरना’ का अनुष्ठान किया जाता है। खरना के बाद व्रती लगभग 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं।
इसके बाद श्रद्धालु अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होता है।
फरीदाबाद में भी छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना की तैयारियां की जा रही हैं।
Panipat, Panipat | Nov 13, 2026