बाल एवं महिला शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के प्रति जागरूकता कार्यक्रम
मध्य विद्यालय, चंदवारा में महिला एवं बाल शारीरिक तथा मानसिक उत्पीड़न के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता Healer Ruby Singh एवं Wellness Coach Utkarsh Singh ने बच्चों एवं महिलाओं को उत्पीड़न से बचाव, सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में Inner Wheel Club of Muzaffarpur की अध्यक्ष प्रीति राज, निशा जायसवाल एवं श्वेता सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।