पटेरा: रनेह थाना प्रभारी ने बिलाखुर्द हाई स्कूल में 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान पर विद्यार्थियों से संवाद किया
Patera, Damoh | Jul 25, 2026 मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत आज शनिवार सुबह 11 बजे करीब पटेरा ब्लाक के बिला खुर्द शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें विभिन्न जानकारियां देकर नशे से दूरी बनाये रखने की अपील की।