हरनौत: हरनौत पुलिस ने चेरन ओवरब्रिज से डकैती की योजना बना रहे 5 अपराधी गिरफ्तार, 2 कट्टा, 8 कारतूस बरामद
हरनौत थाना क्षेत्र के चेरन ओवरब्रिज के पास गुरुवार की देर रात पुलिस और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें दो मोबाइल फोन रूपसपुर गांव में हाल के दिनों में घरों में हुई चोरी के बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष