नावकोठी: बभनगामा में पुराने केस को उठाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट,मामला थाना में हुआ दर्ज
महेशवारा के वभनगामा में पुराने केस को उठाने को लेकर बनाये जा रहे दबाव के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसको लेकर मुन्नी खातून ने नावकोठी थाना में गांव के ही मो सद्दाम सहित आठ लोगों को नामजद किया है। उसने बताया कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में बैठी हुई थी। इसी दौरान उपरोक्त लोग गाली गलौज देते हुए आए और पुराने कैसे को उठाने की धमकी देने लगे।