कुंडा: मानिकपुर पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर साइकिल रखकर ट्रेन संचालन में बाधा डालने वाले अभियुक्त को चकोलिया से किया गिरफ्तार
मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर साइकिल रखकर ट्रेन संचालन में बाधा पहुंचाने वाले फिरोज मोहम्मद पुत्र शब्बीर अली को रविवार शाम 6 बजे चकोलिया से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 150(क) के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ा और विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की।