कुंडा: रोडवेज बस अड्डा से अपहरण, दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और पॉक्सो एक्ट के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
कुंडा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और पॉक्सो एक्ट के मामले में दो वांछित अभियुक्तों फिरदोस और नावेद को गिरफ्तार किया है। सीओ ने रविवार शाम 6 बजे बताया की पुलिस ने रोडवेज बस अड्डा कुंडा के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।