जमुई: बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने खैरमा में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Jamui, Jamui | Jun 14, 2026 बाबा गणिनाथ सेवा टीम, जमुई की 54वीं यात्रा के तहत रविवार को खैरमा स्थित मां काली मंदिर परिसर में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में तुलसी का पौधा लगाया गया तथा साफ-सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संस्था के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता ने 1 बजे बताया कि पौधारोपण और स्वच्छता समाज के लिए बेहद जरूरी हैं।