जहानाबाद: जहानाबाद स्टेशन पर जनशताब्दी और गंगा दामोदर एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करते 2 युवक सहित 13 गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
पटना-गया रेलखंड पर आरपीएफ के सघन अभियान में महिला बोगी में यात्रा कर रहे 11 पुरुष यात्रियों समेत दो चेन पुलिंग करने वाले युवकों को बुधवार रात्रि तक गिरफ्तार किया। महिला यात्रियों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। जहानाबाद स्टेशन पर जनशताब्दी और गंगा दामोदर एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करते युवक पकड़े गए।