पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव को यात्रा के बाद मिलेगा लड्डू : पटना एयरपोर्ट पर बोले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
रविवार को एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एक बार फिर बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया है। ललन सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव जहां चाहें वहां की यात्रा करें। किसी को भी यहां यात्रा करने से कोई रोक -टोक नहीं है। लेकिन, उनकी यात्रा का रिजल्ट लड्डू ही आने वाला है।