पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर मीडिया पर भड़के मंत्री अशोक चौधरी, कहा- राजद से जाकर पूछिए सवाल
सीएम नीतीश कुमार ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि अब वह भाजपा में ही रहेंगे किसी और के साथ नहीं जाएंगे, इस पर लगातार राजद नेता सवाल उठा रहे हैं। इसे लेकर जब बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से मीडिया ने सवाल पूछा तो मंत्री अशोक चौधरी मीडिया पर ही भड़क गए और कहने लगे कि आप लोगों के पास कोई काम नहीं है, आप लोगों के पास कोई न्यूज़ नहीं है।