सदर: सुंदरपुर स्थित महामना कैंसर केंद्र की चौथी मंजिल से कूदे कैंसर मरीज की हुई मौत
वाराणसी: चितईपुर स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र में भर्ती 35 वर्षीय कैंसर मरीज रामेश्वर कुमार ने देर रात चौथी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।