खगड़िया: कोशी कॉलेज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 313 चालानों का निष्पादन
शहर के कोसी कॉलेज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार शाम 4:00 बजे तक किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग, ट्रैफिक विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा अलग अलग पांच काउंटर लगाए गए थे। इस मौके पर 90 दिनों से अधिक दिनों तक लंबित चालान से संबंधित मामलों का निष्पादन कियागया। बताया जा रहा है कि इस दौरान परिवहन विभाग द्वारा 119 मामलों का निष्पादन करते हुए सात लाख 41 हजार