इकौना: पासीपुरवा में करंट की चपेट में आकर मवेशी की झुलसकर मौत, लोगों का आरोप खंभे से तार टकराने से उतरा करंट हुआ हादसा
पासीपुरवा में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक मवेशी को चारा खाने के लिए बाहर खेतों में छोड़ दिया गया था, वहीं खेतों में एक लोहे का बिजली का पोल लगा है जिसमें तार टकराने से बिजली के पोल पर करंट उतर रहा था। वहीं जैसे ही मवेशी चरा खाते-खाते पोल के नजदीक गई पोल से चिपककर उसकी झुलसकर मौत हो गई।