श्याम अखंड ज्योत पाठ के लिए व्यापारियों को दिए निमंत्रण
चूरू, 12 सितंबर। श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ समिति एवं अखिल भारतीय श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्याम पाठ रचयिता चंद्र शर्मा की स्मृति में 15 सितंबर को नागवाणों के नोहरे में श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन को लेकर समिति पदाधिकारियों ने शनिवार को शहर के व्यापारियों एवं राहगीरों से संपर्क कर उन्हें निमंत्रण पत्र वितरित किए तथा पाठ में शामिल होने का आह्वान किया। समिति पदाधिकारी गढ़ चौराहे से सफेद घंटाघर होते हुए सुभाष चौक तक पहुंचे और मार्ग में व्यापारियों एवं राहगीरों को श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
समिति के अनुसार, आयोजन से पूर्व 14 सितंबर को दोपहर 3 बजे धोली शक्ति मंदिर से भव्य श्रीश्याम शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नागवाणों के नोहरे स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल श्रीश्याम के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
#tharkiawaazajay #churu #shyambaba #khatushyamji #shyamkirtan
Churu, Churu | Sep 12, 2026