नईबस्ती का रास्ता बंद, निवासी धरने मे बैठे, ठेकेदार ने पीड़ितो का किया अपमान, पीड़ितो ने Ti को दिया ज्ञापन #jansamasya
नई बस्ती के सैकड़ो परिवार का आम रास्ता बंद कर पक्की बाउंड्री बनाई जा रही है । महापौर जमीन को अपनी बताते हुए बंद कर रहे हैं । सैकड़ो परिवार 25 वर्षों से इस रास्ते का इस्तेमाल करते आ रहे है । गुरुवार दोपहर 2 बजे निवासियों ने बाउंड्री वाल का काम रुकवा दिया जिसपर ठेकेदार ने जातिगत अपमान कर दिया । नाराज महिला पुरुष धरने पर बैठ गए और कोलगवां Ti को ज्ञापन सौंपा है।