सतना: कोतवाली पुलिस ने तिघरा मोड़ के पास 54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सतना की कोतवाली थाना पुलिस ने 54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को तिघरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बताया की बुधवार की रात मुखबिर से इस बात की सूचना मिली थी कि मैहर निवासी आरोपी भोलू खटीक,एवं रवि खटीक,सोहावल से भारी मात्रा में अवैध लेकर मैहर की तरफ जा रहे है इस पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दविश देकर दोनों को गिरफ्तार किया है।