सदर: एएनटीएफ ने किया बड़ा एक्शन, 70 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | May 17, 2026 एएनटीएफ यूनिट बरेली ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन और 555 रुपये नकद बरामद किए। जब्त अफीम की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं और अफीम उत्तराखंड में सप्लाई करने जा रहे थे।