मंदसौर: मुहर्रम की चौकी में उमड़ा आस्था का सैलाब, कर्बला के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार रात शहर में पारंपरिक चौकी श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भावनाओं के साथ निकाली गई। नयापुरा क्षेत्र से शुरू हुई चौकी शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देर रात मंडी गेट पहुंचकर संपन्न हुई। हजारों अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की