धौलपुर: जिले में तूफान ने मचाई भारी तबाही, दीवार गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत
जिले में शुक्रवार की रात को आए तूफान ने भारी तबाही मचाई है, अलग-अलग थाना इलाकों में तूफान के कारण 17 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान दिहौली थाना क्षेत्र के पक्का पुरा गांव में दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। तूफान के कारण भारी तादाद में पेड़ गिरे है और विद्युत पोल गिरे हैं जिनके कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही