कुचायकोट: विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के बलुवन सागर गांव निवासी एक 50 वर्षी व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट।
विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलुवन सागर गांव में सेटिंग करने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक 50 वर्षीय लक्ष्मण शर्मा नामक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। जिसमें लक्ष्मण शर्मा जख्मी हो गए। जिनको परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज मंगलवार को सुबह 10 बजे दी गई