मऊरानीपुर: टोडीफतेहपुर में चोरी के मुकदमे का खुलासा, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 36,700 रुपये नकद बरामद
झांसी के टोडीफतेहपुर में पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 36,700 रुपये नकद, 7.580 ग्राम पीली धातु और 105.360 ग्राम सफेद धातु बरामद हुई है। कार्रवाई थानाध्यक्ष पवन जायसवाल के नेतृत्व में की गई।