देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर आज दिनांक 14 नवंबर, 2026 को समाहरणालय परिसर, समस्तीपुर में एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सह जिला समाहर्ता श्री रोशन कुशवाहा (भा०प्र०से०) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना तथा देश के औद्योगिकीकरण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति उनके असीम स्नेह और लगाव के कारण ही उनकी जयंती को पूरे देश में 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण एवं समाज क