गोरखपुर: अमटोर में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को जिला पुलिस ने घर में किया नजरबंद
गीडा थाना क्षेत्र के अमटोर में बीते दिनों रामधनी निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में रविवार को पीड़ित के घर जाने वाला था लेकिन रविवार की सुबह 6:00 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष को उनके घर में नजर बंद कर दिया गया। अन्य कांग्रेसियों को भी घर में नजर बंद किया गया।