बीना: नीट परीक्षा में नगर के होनहार युवक को मिली 7459वीं रैंक, क्षत्रिय समाज ने प्रताप वार्ड स्थित निवास पर किया सम्मान
Bina, Sagar | Jun 19, 2025 नगर के होनहार विद्यार्थी सार्थक ठाकुर ने नीट 2025 में स्थान प्राप्त किया।जिसको लेकर नगर में हर्ष का माहौल है। वही गुरुवार को बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग सार्थक के निज निवास पर पहुंचे और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।आपको बता दे कि प्रताप वार्ड निवासी धीरेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे सार्थक ठाकुर को रैंक मिलने से हर्ष का माहौल है।