बीना: वीर सावरकर वार्ड में भूमि पूजन के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष को आया गुस्सा, नाम नहीं होने पर तोड़ा शिलान्यास पत्थर
Bina, Sagar | Jun 19, 2025 नगर पालिका परिषद के द्वारा वीर सावरकर वार्ड शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सामने भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था।जहां पर शिलान्यास पत्थर में नाम नहीं होने से नाराज होकर नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया ने पत्थर तोड़ दिया।कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार एवं वार्ड पार्षद अजय ठाकुर सहित कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।