बीना: डबल फाटक बीना-झांसी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
Bina, Sagar | Jun 18, 2025 36 वर्षीय विजय पिता राजू अहिरवार निवासी ग्राम हडकलखाती जो रात में घर से गया था। जिसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। जो डबल फाटक बीना झांसी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार करीब 2:00 बजे मृतक का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की है।