बीना: कटरा मंदिर के पास चाय की दुकान में चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Bina, Sagar | Jun 19, 2025 फरियादी पूरन सिंह ठाकुर निवासी शारदा कॉलोनी की चाय की दुकान कटरा मंदिर के पास स्थित है। जहां पर 16 एवं 17 तारीख की दरमियानी रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। चोरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें चोरी करते दो चोरों को देखा जा सकता है। लेकिन पुलिस के द्वारा एफ आई आर दर्ज नहीं की गई।