रामपुर मनिहारन: सीएम योगी के दौरे से पहले ब्राह्मण समाज के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया, रोहित कौशिक बोले- न डरेंगे, न झुकेंगे
नानौता क्षेत्र में प्रशासन द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रमुख नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक, आचार्य वासुदेव और आचार्य मोहित शर्मा को एहतियातन नजरबंद किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने संभावित विरोध और रैली को देखते हुए यह कदम उठाया।