चैनपुर: चार महीने बाद खड़िया टोली में लौटी बिजली, जिला परिषद सदस्य मैरी लकड़ा के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर
चैनपुर प्रखंड अंतर्गत छिछवानी पंचायत के लोरम्बा खड़िया टोली गांव के ग्रामीणों का चार महीने लंबा इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया। वज्रपात के कारण गांव का ट्रांसफार्मर जलकर पूरी तरह खराब हो गया था, जिसके चलते पिछले चार महीनों से पूरा गांव अंधेरे में रहने को मजबूर था। बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को रात के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण