कुंडा: शिवगढ़ हरदोपट्टी गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान करंट से दो लोगों की मौत, लापरवाही का आरोप, तीसरे दिन किया अंतिम संस्कार
माहेशगंज इलाके के शिवगढ़ हरदोपट्टी गांव में शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान करंट से रंजीत सरोज और अरुण सिंह की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचा। सोमवार को रंजीत के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। मांगो के माने जाने केआश्वाशन पर सोमवार शाम 5 बजे अंतिम संस्कार को राजी हुए।