जोधपुर: डॉ. महेश सचदेवा ने उप जिला चिकित्सालय बनाड़ और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजिडेंसी का किया औचक निरीक्षण
हीट वेव प्रबंधन को लेकर चिकित्सा निदेशालय की ओर से जोधपुर जिला प्रभारी डॉ महेश सचदेवा ने अपने जिला भ्रमण के आज शुक्रवार शाम 6बजे उप जिला चिकित्सालय बनाड़,एवं शहरी सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र रेजिडेंसी का निरीक्षण किया। उन्होंने हीट वेव प्रबंधन के साथ-साथ दवाइयां, जांचों, उपकरणों तथा मैनपावर की उपलब्धता, साफ सफाई व्यवस्था प्रमुख सेवाओं योजनाओं की समीक्षा की।