Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

जहानाबाद,बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत पर अरवल मोड़ पर उमड़ा जनसैलाब, विजय जुलूस में शामिल हुए जनसुराज कार्यकर्ता

Jehanabad, Jehanabad | Aug 4, 2026

MORE NEWS

मतदाता साक्षरता क्लब एवं ERONET कार्यशाला की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित; जिला पदाधिकारी ने शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में आगामी 17 अगस्त, 2026 को पटना में आयोजित होने वाली मतदाता साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club-ELC) एवं ERONET कार्यशाला की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना द्वारा सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। इसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने भाग लिया।
बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 218-मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र सह अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 216-जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 217-घोषी विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्ता अमू अमला, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा अवर निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के प्रभावी संचालन, क्लब सदस्यों के चयन एवं समयबद्ध पंजीकरण, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के संचालन तथा ERONET के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत संचालित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लबों का सक्रिय संचालन सुनिश्चित करें तथा पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराएं।
उन्होंने निर्वाचन संबंधी जागरूकता गतिविधियों का नियमित आयोजन करते हुए युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व एवं मतदाता सहभागिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
बैठक में निर्वाचन विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यशाला की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया।

मतदाता साक्षरता क्लब एवं ERONET कार्यशाला की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित; जिला पदाधिकारी ने शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में आगामी 17 अगस्त, 2026 को पटना में आयोजित होने वाली मतदाता साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club-ELC) एवं ERONET कार्यशाला की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना द्वारा सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। इसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने भाग लिया। बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 218-मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र सह अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 216-जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 217-घोषी विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्ता अमू अमला, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा अवर निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के प्रभावी संचालन, क्लब सदस्यों के चयन एवं समयबद्ध पंजीकरण, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के संचालन तथा ERONET के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत संचालित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लबों का सक्रिय संचालन सुनिश्चित करें तथा पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराएं। उन्होंने निर्वाचन संबंधी जागरूकता गतिविधियों का नियमित आयोजन करते हुए युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व एवं मतदाता सहभागिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। बैठक में निर्वाचन विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यशाला की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 4, 2026

हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर जोर, 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
जहानाबाद : आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान-2026 को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायतवार कार्ययोजना तैयार कर जनप्रतिनिधियों, जीविका स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, एनएसएस, मेरा युवा भारत, युवा संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से घर-घर तक अभियान का संदेश पहुंचाने को कहा गया।
बैठक में जिला जीविका प्रबंधक को जीविका समूहों के माध्यम से तिरंगा वितरण अभियान चलाने तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी को पैक्स एवं सहकारी समितियों के जरिए प्रत्येक पंचायत में राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला युवा पदाधिकारी को सरकारी व निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, रंगोली, निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित कराने तथा विद्यार्थियों के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक अभियान का संदेश पहुंचाने को कहा गया।
वहीं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान के दौरान जिलेभर में तिरंगा यात्रा, बाइक एवं साइकिल रैली, "सेल्फी विद तिरंगा" अभियान, तिरंगा प्रदर्शनी, सरकारी भवनों की त्रिवर्णीय रोशनी समेत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 अगस्त को जिला मुख्यालय में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को भारतीय ध्वज संहिता का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि "हर घर तिरंगा" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय एकता का जन-उत्सव है।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (नमामि गंगे), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर जोर, 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा जहानाबाद : आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान-2026 को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायतवार कार्ययोजना तैयार कर जनप्रतिनिधियों, जीविका स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, एनएसएस, मेरा युवा भारत, युवा संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से घर-घर तक अभियान का संदेश पहुंचाने को कहा गया। बैठक में जिला जीविका प्रबंधक को जीविका समूहों के माध्यम से तिरंगा वितरण अभियान चलाने तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी को पैक्स एवं सहकारी समितियों के जरिए प्रत्येक पंचायत में राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला युवा पदाधिकारी को सरकारी व निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, रंगोली, निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित कराने तथा विद्यार्थियों के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक अभियान का संदेश पहुंचाने को कहा गया। वहीं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान के दौरान जिलेभर में तिरंगा यात्रा, बाइक एवं साइकिल रैली, "सेल्फी विद तिरंगा" अभियान, तिरंगा प्रदर्शनी, सरकारी भवनों की त्रिवर्णीय रोशनी समेत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 अगस्त को जिला मुख्यालय में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को भारतीय ध्वज संहिता का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि "हर घर तिरंगा" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय एकता का जन-उत्सव है। बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (नमामि गंगे), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 4, 2026

जिला पदाधिकारी ने उर्वरकों की कालाबाजारी पर सख्ती के दिए निर्देश, किसानों को उचित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर
जिला पदाधिकारी ने जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश दिया है। मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेता एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, उर्वरक निरीक्षक तथा जिले के थोक उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में उपलब्ध उर्वरकों के भंडार और उपलब्धता की जानकारी प्रतिदिन सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक की जाए, ताकि किसानों को सही और अद्यतन जानकारी मिल सके।
उन्होंने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को अनाधिकृत उर्वरक विक्रेताओं, कालाबाजारी करने वालों तथा अधिक कीमत वसूलने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में बिस्कोमान एवं इफको के प्रबंधकों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में 'प्रथम आओ-प्रथम पाओ' व्यवस्था के तहत उर्वरकों का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही प्रत्येक पात्र किसान को नियमानुसार अधिकतम दो बैग यूरिया या डीएपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा सभी कृषि पदाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों, सहायक तकनीकी प्रबंधकों एवं किसान सलाहकारों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पंचायत से अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने जहानाबाद, काको, मोदनगंज एवं रतनी-फरीदपुर प्रखंड के किसानों से अपील की कि यदि उन्हें जहानाबाद बिस्कोमान से उर्वरक प्राप्त करना है तो वे इसकी सूचना जिला कृषि कार्यालय की ई-मेल dao-jeh-bih@gmail.com पर भेज सकते हैं।

जिला पदाधिकारी ने उर्वरकों की कालाबाजारी पर सख्ती के दिए निर्देश, किसानों को उचित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर जिला पदाधिकारी ने जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश दिया है। मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेता एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, उर्वरक निरीक्षक तथा जिले के थोक उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में उपलब्ध उर्वरकों के भंडार और उपलब्धता की जानकारी प्रतिदिन सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक की जाए, ताकि किसानों को सही और अद्यतन जानकारी मिल सके। उन्होंने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को अनाधिकृत उर्वरक विक्रेताओं, कालाबाजारी करने वालों तथा अधिक कीमत वसूलने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में बिस्कोमान एवं इफको के प्रबंधकों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में 'प्रथम आओ-प्रथम पाओ' व्यवस्था के तहत उर्वरकों का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही प्रत्येक पात्र किसान को नियमानुसार अधिकतम दो बैग यूरिया या डीएपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सभी कृषि पदाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों, सहायक तकनीकी प्रबंधकों एवं किसान सलाहकारों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पंचायत से अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने जहानाबाद, काको, मोदनगंज एवं रतनी-फरीदपुर प्रखंड के किसानों से अपील की कि यदि उन्हें जहानाबाद बिस्कोमान से उर्वरक प्राप्त करना है तो वे इसकी सूचना जिला कृषि कार्यालय की ई-मेल dao-jeh-bih@gmail.com पर भेज सकते हैं।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 4, 2026

जिला पदाधिकारी ने पेयजल, खरीफ फसल एवं सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा की; सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
 जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेयजल उपलब्धता, खरीफ फसल की बुआई तथा सिंचाई (पटवन) व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उपस्थित रहे तथा बैठक का संचालन सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी द्वारा किया गया।
समीक्षा में बताया गया कि जिले में अब तक 57.9 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद किसानों एवं कृषि विभाग के समन्वित प्रयासों से 65.29 प्रतिशत धान की रोपाई पूर्ण हो चुकी है। आवश्यकता की दृष्टि से 100 क्विंटल डीएसआर राइस (सीधी बुआई हेतु धान बीज) भी उपलब्ध है।
उदेरास्थान सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने नदियों में जलस्तर कम होने की जानकारी दी, जिस पर जिला पदाधिकारी ने सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 08 अगस्त तक सामान्य वर्षा की संभावना कम है।
जिले में वर्षा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल को निर्देश दिया कि राज्य स्तर से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर प्राप्त होते ही उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्थापित किया जाए, ताकि कृषि कार्यों के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। साथ ही, शेष बंद पड़े सरकारी नलकूपों को शीघ्र निविदा प्रकाशित कर चालू करने के संबंध में लघु सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था की नियमित निगरानी, समस्याओं की त्वरित रिपोर्टिंग तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई प्रमंडल (उदेरास्थान, जहानाबाद एवं घोषी) के कार्यपालक अभियंता तथा जिले के सभी अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। :::**

जिला पदाधिकारी ने पेयजल, खरीफ फसल एवं सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा की; सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेयजल उपलब्धता, खरीफ फसल की बुआई तथा सिंचाई (पटवन) व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उपस्थित रहे तथा बैठक का संचालन सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी द्वारा किया गया। समीक्षा में बताया गया कि जिले में अब तक 57.9 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद किसानों एवं कृषि विभाग के समन्वित प्रयासों से 65.29 प्रतिशत धान की रोपाई पूर्ण हो चुकी है। आवश्यकता की दृष्टि से 100 क्विंटल डीएसआर राइस (सीधी बुआई हेतु धान बीज) भी उपलब्ध है। उदेरास्थान सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने नदियों में जलस्तर कम होने की जानकारी दी, जिस पर जिला पदाधिकारी ने सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 08 अगस्त तक सामान्य वर्षा की संभावना कम है। जिले में वर्षा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल को निर्देश दिया कि राज्य स्तर से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर प्राप्त होते ही उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्थापित किया जाए, ताकि कृषि कार्यों के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। साथ ही, शेष बंद पड़े सरकारी नलकूपों को शीघ्र निविदा प्रकाशित कर चालू करने के संबंध में लघु सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था की नियमित निगरानी, समस्याओं की त्वरित रिपोर्टिंग तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई प्रमंडल (उदेरास्थान, जहानाबाद एवं घोषी) के कार्यपालक अभियंता तथा जिले के सभी अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। :::**

Jehanabad, Jehanabad | Aug 4, 2026