बगोदर: हेसला में कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हेसला मध्य विद्यालय के पास बुधवार को कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।घटना से बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रुप घायल हो गया।वही घटना के बाद आस पास के लोगो की भीड जमा हो गई। जिसके बाद घायल पति पत्नी को एनएचआई एम्बुलेंस से आस पास के लोगो ने ईलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया।