झालरापाटन: झालावाड के छात्रों ने एनसीसी नेवी इकाई बंद करने का विरोध किया, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर यथावत संचालन की मांग की
झालावाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड ब्लॉक में संचालित एनसीसी नेवी इकाई को बंद करने की तैयारी के विरोध में मंगलवार दोपहर को छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र नेता अजय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स, पूर्व कैडेट्स और छात्रों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और इकाई को यथावत संचालित रखने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।