मंडला: विधि विद्यार्थियों ने न्याय व्यवस्था को जाना करीब से, जिला न्यायालय, जिला जेल और कोतवाली थाने का किया शैक्षणिक भ्रमण
Mandla, Mandla | Jul 13, 2026 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला के एलएलबी षष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सोमवार 3 बजे विधि शिक्षा के व्यावहारिक पक्ष को समझने के उद्देश्य से जिला एवं सत्र न्यायालय, जिला जेल और सिटी कोतवाली थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने जिला जेल मंडला का अवलोकन किया।