बड़ेराजपुर: प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 6 प्रकरणों में वारिसों को ₹24 लाख की आर्थिक सहायता राशि
कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 06 प्रकरण में वारिसों को 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर ने गाज गिरने से मौत, सर्पदंश और पानी मे डूबने से मौत होने के 6 प्रकरणों में सम्बंधित परिजनों को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति प्रदान की जाएगी।