साल्हावास: मुंदसा की बेटी बनी आर्मी में नर्सिंग अधिकारी, ग्रामवासियों में खुशी का माहौल, बेटी के गांव पहुंचने पर किया जाएगा स्वागत
मुंदशा की बेटी मानसी आर्मी में नर्सिंग अधिकारी बनी। सरपंच बिमला देवी ने बेटी मानसी के आर्मी में नर्सिंग अधिकारी बनने पर शुभकामनाए दी। मानसी के लेफ्टिनेंट बनने पर पुरे गांव में खुशी का माहौल है। सरपंच ने बताया कि हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं है बेटियां उच्चे- उच्चे पदों पर कामयाबी पा रही है। सरपचं ने कहा की गांव पहुंचने पर बेटी का भव्य स्वागत किया जायेगा